बिजनौर, मार्च 11 -- हल्दौर। थाना क्षेत्र के गांव नेकोफाल उर्फ बिलाई में इन दिनों गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से रात्रि के समय गांव स्थित अमृत सरोवर पार्क के आसपास गुलदार दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्राम प्रधान परवेज आलम का कहना है कि देर रात गुलदार को पार्क के आसपास घूमते हुए देखा गया है। इसके बाद से गांव के लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। बच्चों और महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास खेत और झाड़ियां होने के कारण गुलदार के छिपने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी समय वह आबादी की ओर आ सकता है, जिससे किसी अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण इरशाद अहमद, इसरार अहमद, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.