लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक कुम्भी गोला के ग्राम बिलहरी में निर्मित हाट बाजार की दुकानों के आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकानों का आवंटन खुली बोली के माध्यम से होना था लेकिन गुपचुप तरीके से आवंटन कर दिया गया। इस मामले को लेकर गांव के राजेश वर्मा, सुनील अग्निहोत्री, शिवाराम, सुभाष, लवकुश, रामनरेश वर्मा, संतराम और रंजीत वर्मा समेत कई लोगों ने एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने निष्पक्ष तरीके से खुली बोली कराए जाने की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सभी इच्छुक लोगों को समान अवसर मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- बिलहरी हाट बाजार की दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप वहीं पंचायत सचिव ने बताया कि एक दुकान की नीलामी हो चुकी है जबकि एक अन्य दुकान और हाट बाजा...