शाहजहांपुर, मई 25 -- पुवायां। गंगसरा में चल रहे गंगसरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बिलसिया बारियर्स ने अंसारी इलेवन महमदपुर सैजनिया को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। अंसारी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में बिलसिया बारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 12 ओवर में ही हासिल कर लिया। हर्ष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। विजेता टीम के कप्तान बिमलेश यादव रहे। अंपायरिंग सचिन और बिक्की ने की। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और अन्य अतिथियों ने प्रदान की। यह भी पढ़ें- पावर पंचेस ने जीता पीसीके कप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...