बिलसंडा में रासलीला शुरू, श्रीकृष्ण जन्म लीला का मंचन
पीलीभीत, मई 27 -- बिलसंडा। नगर में चल रही रामलीला मैदान पर वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की लीला का सुंदर मंचन किया गया। राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रासलीला का शुभारंभ राधा कृष्ण की आरती उतार कर किया। वृंदावन से आए कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने माहौल को आनंदित बनाए रखा। श्रीकृष्ण जन्म के अलावा कलाकारों ने पूतना वध का भी मंचन सुंदर ढंग से किया। प्रथम दृश्य में कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि नंद के घर जब भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उल्लास था तो ब्रज में नंद के घर जमकर खुशियां मनाई गईं। यह भी पढ़ें- नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की बधाई गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर तरफ - नंद घर गोपाल आयो, जय कन्हैया लाल की, आदि जयघोष लगाए गए। कंस ने श्री कृष्ण को मारने के लिए पूतना को भेजा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.