पीलीभीत, जून 13 -- बिलसंडा। नगर से सटे मार गांव में शुक्रवार सुबह तीन दिन घूम रहे युवक का शव एक धार्मिकस्थल के चबूतरे पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी युवक के शव की शिनाख्तघटनास्थल पर पुलिस का पहुँचना सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मार गांव में एक धर्मस्थल के चबूतरे पर ग्रामीणों ने युवक को पड़ा देखा। उसे हिलाया डुलाया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। बाद में पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।युवक की पहचान सूचना पर एसओ जगदीप मलिक फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से युवक को गांव में घूमते देखा गया। युवक के पास मिले कागजात व अन्य जानकारी जुटान...