पीलीभीत, फरवरी 11 -- बिलसंडा। खेत पर उपले पाथ रही महिला को बातों में फसाकर बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े कानों से कुंडल नोंच लिए। घटना के बाद लुटेरे फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज किया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया पगार के रहने वाले रामस्वरूप ने बताया कि उनकी पत्नी रामवती मंगलवार सुबह के वक्त करेली तिलसंडा जाने वाली सड़क के पास अपने खेत पर उपले पाथ रहीं थीं। तभी एक बाइक से दो युवक उनके पास आकर रुके। रास्ता पूछकर पत्नी को बातों में फंसाया और कानों से कुंडल नोंचकर भाग गए। पत्नी घबरा गईं। पढ़ालिखा न होने के कारण बाइक का नम्बर भी नहीं पढ़ पाई। पत्नी ने जब मचाया तो बेटा प्रेमसागर मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.