पीलीभीत, मई 29 -- बिलसंडा। नगर में दिनदहाड़े गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने चेयरमैन के मामा की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद आसपास की दुकानें बंद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज लेते हुए आरोपियों को पकड़ने को टीमें लगाई हैं। यह भी पढ़ें- बिलसंडा में चेयरमैन के रिश्तेदार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्याघटना का विवरण टाउन एरिया चेयरमैन डीकेगुप्ता के मामा राकेश गुप्ता उर्फ पप्पू की नगर में बमरोली तिराहे पर कपड़े की दुकान है। उनके पड़ोस में पंकज कटियार की साइकिल की दुकान है। पंकज की ढाई साल पहले शाहजहांपुर के रोजा के गांव मुकरमपुर से शादी हुई थी। पत्नी से विवाद के बाद दोनों अलग रहते हैं। पत्नी ने पति ससुरालियों पर दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पंकज का आरोप है क...