आजमगढ़, फरवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलरियागंज में बिना पंजीकरण के चल रहे हेरा चाइल्ड सेंटर को सील कर दिया। अस्पताल में आवश्यक मानक भी नहीं था। जांच के दौरान खमियां मिलने पर एसीएमओ ने कार्रवाई की। एसीएमओ डॉ.आलेंद्र कुमार ने बताया कि हेरा चाइल्ड सेंटर को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त टीम ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि चाइल्ड सेंटर में न तो पर्याप्त संसाधन मौजूद थे और न ही जरूरी दस्तावेज, पंजीकरण भी अवैध पाए गए। सेंटर में बच्चों के उपचार से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी की जा रही थी। जांच के बाद तत्काल कार्रवाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.