आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवा नसीरपुर के पास दो दिन पूर्व मिले अधेड़ के शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। वह घर से बहन के घर जाने की बात कहकर निकले थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। मोर्चरी पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की। शहर के कोलबाज बहादुर निवासी 58 वर्षीय शिवशंकर यादव की बहन तारा का घर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव में है। गुरुवार को शिवशंकर अपने घर से साइकिल से बहन के घर जाने के लिए निकले थे। बहन के घर से दो किलोमीटर पहले सड़क के किनारे उनका शव मिला था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। अधेड़ का पता न चलने पर परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शनिवार को पुलिस ने लावारिस शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने शनिवार को मोर्चरी पहुंचकर पहचान ...