आजमगढ़, अप्रैल 8 -- बिलरियागंज/फूलपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। बिलरियागंज के नया चौक और फूलपुर कस्बे के जगदीश पुल पर सोमवार रात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का निशाना बनाते हुए बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' से प्रेरित होर्डिंग लगा दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर सपाइयों में आक्रोश फैल गया। बिलरियागंज में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग हटवा दी। नया चौक के पास लगी होर्डिंग में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी तरफ सीएम योगी की तस्वीर लगी थी। होर्डिंग में लिखा गया था एक तरफ लिखा गया था 'अखिलेश का ल्यारी राज' तो दूसरी तरफ 'धुरंधर सीएम'। बीच में मोटे अक्षरों में लिखा था, 'आपको क्या चाहिए।' यहां 'ल्यारी' का संदर्भ पाकिस्तान के कराची शहर के उस इलाके से जोड़ा गया है जो कभी गैंगवार और हिंसा के लिए कुख्यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.