बरेली, जनवरी 2 -- फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टेशन के रेल यार्ड में गुरुवार की सुबह 10 वीं की छात्रा 16 वर्षीय सोनम का शव मिला। पेट से दो हिस्सों में धड़ पड़ा था। लोगों ने देखा तो भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने आकर छात्रा की पहचान की। छात्रा लेखपाल कालोनी में रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। मूलरूप से शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन की रहने वाली थी। आरपीएफ और सिविल पुलिस का मानना है, छात्रा ने आत्महत्या की है। परिवार का कहना है, छात्रा सुबह को कोचिंग के लिये घर से निकली थीं। परिवार ने लिखित में दे दिया वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। शव को उठाकर ले लिया। रेलवे के मुताबिक, लोको पायलट ने रेल कंट्रोल को बिलपुर यार्ड में शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। शव को ट्रैक से हटवाया गया। कुछ ही देर में आसपास के लोगों ...