बरेली, अक्टूबर 4 -- शासन ने बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण के लिए 8.27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह पुल 60 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बल्लिया-शीशगढ़-बहेड़ी-रुद्रपुर मार्ग के लिए भी सवा करोड़ रुपये मिले हैं। सेतु निगम बरेली में बिलपुर और फरीदपुर में दो आरओबी का निर्माण कर रहा है। बिलपुर क्रॉसिंग पर आरओबी के लिए 17 फरवरी 2023 को 81 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। टेंडर के बाद जनवरी 2024 में वर्क ऑर्डर जारी हो गया। रेलवे की ओर से डिजाइन अनुमोदित नहीं होने से इसका काम रुक गया था। इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। अब शासन ने इसके लिए 8.27 करोड़ का बजट जारी किया है। इससे निर्माण कार्य को गति मिलेगी। इसके साथ ही बल्लिया-शीशगढ़-बहेड़ी-रुद्रपुर मार्ग के लिए भी सवा करोड़ रुपये मिले हैं। यह उत्तर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.