हरदोई, दिसम्बर 12 -- बिलग्राम। बिलग्राम ग्राम पनौडॉ निवासी मीना की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला को गुरुवार रात सीएचसी में सीने में दर्द को लेकर भर्ती कराया गया था। परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मीना के पति विष्णुपाल ने बताया कि उसकी शादी लगभग आठ महीने पहले हुई थी। गुरुवार रात पत्नी मीना ने सीने में दर्द बताया। इस पर उसे सीएचसी लाए। यहां करीब 20 मिनट तक जिंदा रहने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कई माह की गर्भवती थी। अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का बीपी बढ़ा था और झटके आ रहे थी। सीने में दर्द भी हो रहा था। 9:30 बजे भर्ती किया गया। हालात गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। दो बार एंबुलेंस बुलाई, लेकिन परिजन लेट लतीफी करते रहे। इस दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.