बिलग्राम में बाढ़ से 50 हजार आबादी प्रभावित
हरदोई, सितम्बर 11 -- बिलग्राम। बिलग्राम तहसील के सांडी, बिलग्राम और मल्लावां तीन ब्लाक के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से गिरे हुए हैं। इन गांव में जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है लोग बाढ़ के घटने का इंतजार कर रहे हैं। घर के अंदर पानी भर जाने की वजह से लोग तख्त के ऊपर चूल्हा रखकर खाना बना रहे हैं। पानी में ही जानवरों को बांधे हुए हैं। हालांकि प्रशासन ने कई बार अलर्ट करते हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन लोग अपना घर बार छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि कुछ लोगों ने अपने जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। यह भी पढ़ें- पांच गांवों के एक हजार आबादी समेटने लगी गृहस्थी बताया कि पिछले 3 दिनों से 16 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से बिलग्राम तहसील के मक्कू पुरवा, उम्मेद पुरवा, घासीराम पुरवा, कटरी परसोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.