हरदोई, सितम्बर 9 -- बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव में मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद के दौरान सात माह की गर्भवती महिला की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मृतका किरण का पति विशाल के बीच मंगलवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है विवाद के दौरान विशाल ने किरण के साथ डंडे से मारपीट की। बहू को बचाने पहुंची सास प्रेमा के साथ भी मारपीट की गई। इससे वह घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार गंभीर हालत में किरण को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी विशाल की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...