हरदोई, जून 30 -- बिलग्राम। एक नाबालिग लड़की के गायब होने और फिर बरामद हो जाने के बाद भीम आर्मी के साथ परिजन और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। मामले में भीम आर्मी की एंट्री के बाद तकरार और भी तेज हो गई है। परिजनों का कहना है कि लड़की का अपहरण किया गया और उसके साथ गलत काम हुआ है। पुलिस आरोपित को बचाने का प्रयास कर रही है, जबकि पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कानून के दायरे में सारी कानूनी कार्रवाई चल रही है।

पुलिस और परिजनों का आरोप पुलिस के मुताबिक, हरपालपुर क्षेत्र का रहने वाला एक ग्रामीण का परिवार कानपुर में रहता था। वहां पर लड़की और पूरा परिवार राहुल तिवारी, प्रशांत, प्रिया और गुड्डू के सम्पर्क में थे। लड़की साल पर पहले गुम हो गई थी। तब स्थानीय पुलिस की मदद से मिल गई थी। सुरक्षा के लिहाज से परिजन लड़की को बिलग्राम के एक गांव ...