हरदोई, मार्च 19 -- बिलग्राम। जिले में दूसरा बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के लिए सरकार की ओर से जमीन की तलाश की जा रही है । करीब 350 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर औद्योगिक गलियारा बिलग्राम में बनाया जाएगा। एसडीएम एन राम ने बताया कि इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए प्रकार प्रयास हो रहा हैं। लोगों को रोजगार मिले और तरक्की हो इसके लिए करीब 350 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए जमीन का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया की बिलग्राम में बैफ़रिया, गुरौली और पसनेर गांव के पास की जमीन, बेहटा बुजुर्ग और दुर्गागंज के पास की जमीन आलापुर सिराइचमऊ ,बिराइचमऊ, की जमीन को देखा गया है । यह तीन प्रस्ताव बनाकर बनाकर भेजे जा रहे हैं। इसके बाद यूपीडा की टीम जमीन का निरीक्षण करेगी। जो जमीन उपयुक्त पाई जाएगी उसी का किसानों से सहमत पत्र लेकर यूपीडा खरीद करेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.