बिलग्राम में उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन
हरदोई, सितम्बर 3 -- बिलग्राम। नगर के प्रसिद्ध सूफी बुजुर्ग हजरत मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामी के 383वें उर्स-ए-वाहिदी तैय्यबी ताहिरी का गुरुवार को कुल शरीफ और विशेष दुआओं के साथ समापन हो गया। तीन दिवसीय उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से उलेमा, शायर, अकीदतमंद और जायरीन पहुंचे। उर्स के दौरान नातिया मुशायरा, कौमी सेमिनार, चादर जुलूस और कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। कौमी सेमिनार में 'सादात-ए-बिलग्राम' पुस्तक का विमोचन किया गया। बुधवार शाम दरगाह से चादर का जुलूस कदीमी रास्तों से निकला, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। विभिन्न दलों के नेताओं और सामाजिक लोगों ने भी दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की। रात की कांफ्रेंस में बाहर से आए उलेमा ने तकरीरें कीं, जबकि शायरों ने कलाम पेश किए।दोपहर में कुल शरीफ की रस्म अदा हुई। साहिबे सज्जादा मीर सय्यद सुहैल मियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.