हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। 2027 विधानसभा चुनाव भले ही दूर हों पर उसकी तपिश महसूस होनी लगी है। बिलग्राम-विधानसभा चुनाव के दावेदारों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर तल्ख टिप्पणियां कर के इसके संकेत दे दिए हैं। सपा और कांग्रेस के जिम्मेदारों की तीखी टिप्पणियों से इण्डिया गठबंधन के भीतर ही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। विवाद की शुरुआत विक्रम पांडे की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने 2022 में क्षेत्र में हुई प्रियंका गांधी की रैली का जिक्र किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रवक्ता जीतेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने दावा किया कि आगामी चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी का ही उम्मीदवार विधायक बनेगा, चाहे वह स्वयं हों या कुर्मी समाज का कोई अन्य नेता। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। जीतू व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.