हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। विधानसभा बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए बहुप्रतीक्षित पांच सड़क परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के साकार होने से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। विधायक आशीष सिंह 'आशू' के प्रयासों से मिली सड़कों की स्वीकृति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वीकृत कार्यों में ग्राम काल्हामऊ से गौरा के मध्य 3.2 किमी मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण 2.58 करोड़ की लागत से होगा। वहीं निर्मलनगर (खेरवा) से मांझगांव तक 1.05 किमी सड़क 68.92 लाख से बनेगी। गदुआपुर से सदरियापुर होते हुए बढ़नपुर तक तीन किमी सड़क 2.39 करोड़ की लागत से निर्मित होगी। बरौना से तेरिया भवानीपुर होते हुए भवनखेड़ा तक 3.050 किमी सड़क 2.17 करोड़ से बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त भजेहटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.