हरदोई, अप्रैल 14 -- बिलग्राम। बिलग्राम नगर पालिका में मनोनीत हुए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम एन राम ने मनोनीत सभासद अवनीत शर्मा 'टोनू', आलोक मौर्य 'टीनू', अनुराग मिश्रा, आरती गुप्ता एवं विजय वाल्मीकि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक आशीष सिंह,चेयरमैन अनिल सिंह राठौर, रमेश वर्मा, नीरज गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, मंगतराम अर्कवंशी, वन्दना तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। विधायक ने सभी नव-नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान दें। यह भी पढ़ें- खेकड़ा नगर पालिका में नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...