बिलकिस मीर को एशियाई खेलों में विदेश जाने की मंजूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय कैनोइंग कोच और अंपायर बिलकिस मीर को जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में एक टेक्निकल अधिकारी के तौर पर जाने की मंज़ूरी दे दी। सरकार को यह मंज़ूरी सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद देनी पड़ी, क्योंकि उसने पहले 'एनओसी' देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई थी और जम्मू-कश्मीर सरकार को मीर के लिए सभी जरूरी आदेश जारी करने के लिए 15 सितंबर या उससे पहले तक का समय दिया था। मीर पिछले चार सालों से प्रशासन के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में फिजिकल एजुकेशन टीचर बिलकिस मीर को जरूरी सीमित एनओसी/अनुमति दी थी और उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कयाकिंग और कैनोइंग टीम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.