दरभंगा, मई 20 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल-शिवनगर घाट मुख्य सड़क एसएच 56 पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। नवटोल गांव के समीप दरभंगा केसरी नामक अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार चालक समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना दिन के करीब 10 बजे की बताया जा रहा है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस अधिकारी शशि कुमार रजक ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बस में फंसे चालक और यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बता...