दरभंगा, जनवरी 31 -- बिरौल। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख मुखी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक शुरू होते ही कई सदस्य आपस में उलझ गए। कई सदस्य विगत वर्षों में पूर्ण हुई योजनाओं का भुगतान करने के बाद नई योजनाओं का चयन कर क्रियान्वयन करने की जिद्द पर अड़े थे। बैठक में उपस्थित बीडीओ प्रदीप कुमार झा एवं थानाध्यक्ष पुनि चंद्र मणि ने आक्रोशित सदस्यों को समझा-बुझाकर शान्त कराया। बैठक में पूर्व बैठक में पारित प्रस्तावों का अनुमोदन कर सम्पुष्टि किया गया। सदस्य बिहारी ठाकुर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व योजना कार्य पूर्ण कर लिया गया था। उस योजना की रकम पूर्व प्रमुख के परिजन द्वारा गुपचुप ढंग से उठाव कर लिए जाने का आरोप लगाया। बताया कि उस योजना में ब्याज पर रकम लेकर काम कराया था, जिसका ब्याज हमें भरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.