दरभंगा, मार्च 21 -- बिरौल। बिहार की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का जश्न इस बार बिरौल अनुमंडल में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर एसडीओ शशांक राज ने सभी शिक्षा पदाधिकारी को चिट्ठी निर्गत कार्यक्रम का रूपरेखा उपलब्ध करा दी है। जिसमें बताया गया है कि 22 से 24 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बेंक को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बिरौल, गौराबौराम, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर और घनश्यामपुर प्रखंड के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एसडीओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है।तीन दिनों तक चलने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.