दरभंगा, मार्च 26 -- बिरौल। रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। एसडीओ शशांक राज व एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी सदस्यों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक-दूसरे से मिलकर त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि रामनवमी का जुलूस जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही निकाला जाएगा। बगैर लाइसेंस के जुलूस किसी भी परिस्थिति में नहीं निकालने दिया जाएगा। जुलूस के साथ चलने वाले लोगों को किसी प्रकार का दिखावा करने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीजे सिस्टम पूर्ण तरह प्रतिबंधित है, इसका शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा। इसके अलावा पूर्व से निर्धारित रूट से अलग रूट पर जुलूस लेकर जाने वालों पर प्रशासनिक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.