बिरौल में नौशाद व बलराम निर्विरोध विजयी घोषित
दरभंगा, मई 27 -- बिरौल। नगर निकाय की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। एसडीओ शशांक राज ने बताया कि वार्ड चार के पार्षद नौशाद आलम एवं वार्ड सात के पार्षद बलराम कुमार सहनी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वार्ड तीन की पार्षद सैयादा खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को चार मतों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं एसडीओ चुनाव के बारे में जानकारी दी कि निर्विरोध निर्वाचित दोनों सदस्यों को छोड़कर केवल एक पद पर मतदान हुआ, जिसमें सैयादा खातून विजयी रहीं। निर्वाचित तीनों सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- 29 मई को पांचों नगर निकायों में होंगे सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव एसडीओ ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.