दरभंगा, फरवरी 26 -- बिरौल,। अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय से विधिवत् नया सर्वे का नक्शा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इच्छुक लोगों को आवेदन देकर प्रति नक्शा 150 रुपए कार्यालय के नजारत में जमा करने के बाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मालूम हो कि विगत 11 वर्षों से आर एस सर्वे नक्शा अनुमंडल मुख्यालय स्थित लेखागार में रखा था ।इससे पूर्व 2005 से नक्शा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाता था। इस बीच अनदेखी के शिकार लेखागार में हजारों नक्शा को दिमक खा रहा था।इधर नक्शा के लिए जरूरत मंद लोग मंहगी कीमत पर डिजिटल नक्शा खरीद कर काम करने को मजबूर थे।इस समस्या को निदान करने को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने लेखागार प्रभारी कर्मी को तलब कर नक्शा उपलब्ध कराने की पहल किया। इसके बाद लेखागार में शेष बचे नक्शा का गणना कर भंडारण की स्थिति से ...