बिरौल में तिरंगे के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस
दरभंगा, जून 26 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को मोहर्रम की नवमी का जुलूस शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। प्रशासनिक देखरेख में विभिन्न अखाड़ों के जुलूस में लाउडस्पीकर पर बज रही मोहर्रम की धुन पर युवाओं ने पारंपरिक तरीके से लाठी का हैरतअंगेज खेल दिखाया। जुलूस के दौरान प्रशासन की पूर्व घोषणा का असर दिखा। कहीं भी धारदार हथियार नजर नहीं आया। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात किए गए थे। तिरंगा और मोहर्रम के झंडों से सजा जुलूस पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए निकला। सुपौल बाजार में जलीया रोड, खेवा, शेखपुरा, गाछी टोला, बिचला टोला और डुमरी गांव के अखाड़ों का जुलूस शामिल हुआ। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.