दरभंगा, मई 18 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बिरौल-गंडौल हाईवे में कोठराम व हलगांव के बीच सड़क में दरार आ गई है, जिससे हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। कोठराम गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि बिरौल-गंडौल हाईवे की विशेष मरम्मत के नाम पर गत फरवरी में बड़ी राशि का भुगतान किया गया है, बावजूद इसके सड़क में कई जगह दरार हो गयी है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत प्रेमी ने बताया कि हाईवे में आई दरार के सबंध में क्षेत्रीय अभियंता से रिपोर्ट तलब की गयी है। दरार स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिरौल-गंडौल हाईवे में आई दरार, बढ़ा खतरा यह भी पढ़ें- झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में डहुआ जोर पुलिया जर्जर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...