दरभंगा, जून 3 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड की कहुआ एवं रोहार महमूदा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक सुजीत कुमार, आपदा प्रबंधन के एडीएम सलीम अख्तर, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, सीओ आदित्य शंकर, मुखिया वेदांत झा और विमल देवी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार की योजना है कि सभी सरकारी सुविधाएं अब पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हों। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे काम के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। शिविर में कहुआ पंचायत से 53 आवेदन मिले। इसमें राजस्व विभाग के नौ और अन्य 14 विभागों के 44 आवेदन शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : अधिकारी ऐसी करें व्यवस्था कि कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिले छुटकारा : स्वास्थ्य सचिव रोहार महमूदा में 93 आवेदन प्राप्त ...