दरभंगा, मार्च 13 -- बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलही गांव के लालू यादव के करीब 20 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की बुधवार की शाम को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दिलखुश जेके कॉलेज बिरौल से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाइक से घर वापस आ रहा था। इस बीच बिरौल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव के पूरब एक बालू डीपू के पास दूसरे बाइक से जोरदार टक्कर के बाद बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में बहेड़ी पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की रात को ही मृतक के परिजनों ने उसका गांव में दाह संस्कार कर दिया। मृतक तीन बहन में इकलौता भाई था। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.