दरभंगा, मई 23 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड उप प्रमुख अर्पना कुमारी की कुर्सी पर संकट गहरा गया है। उनके खिलाफ 29 मई को पंचायत समिति की विशेष बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने पुष्टि की कि 14 मई को एक दर्जन निर्वाचित सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को आवेदन सौंपकर उप प्रमुख को हटाने की मांग की थी। बागी सदस्यों का आरोप है कि उप प्रमुख बैठकें बुलाने में टालमटोल करती हैं और विकास योजनाओं में भेदभाव व अनियमितता बरती जा रही है। सदस्यों की बात नहीं सुनी जाती, न ही क्षेत्र की समस्याओं पर पहल होती है। लगातार उपेक्षा से नाराज होकर सामूहिक आवेदन दिया गया। बीडीओ के अनुसार, 29 मई को प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मत विभाजन होगा। सभी सदस्यों की उपस्थिति जरूरी है। प्रस्ताव पास कराने के लिए दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन अनिवार्य होगा।...