बिरौल : उछटी में किराना दुकान में लाखों की चोरी
दरभंगा, जून 2 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के उछटी गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के आगे बिजली के पोल से छत पर चढ़कर घर में घुस गये और दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर नगद एक लाख रुपए सहित 5 लाख से अधिक का सामान चोरी कर फरार हो गये। इस घटना को लेकर दुकानदार प्रवीण झा ने थाना में आवेदन दिया है। बताया है कि रोज की तरह रविवार की रात्रि के करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर में सो गए थे। 3 बजे से करीब जब नींद खुली तो देखा कि दुकान का दरवाजा खुला हुआ है, अंदर जाकर देखने पर दुकान के सभी सामान गायब थे। गल्ले में रखा करीब 1 लाख से अधिक नगद रुपए निकाल लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पुष्टि की। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.