बिरौली एवं महमदा में मारपीट में आधे दर्जन से अधिक जख्मी
समस्तीपुर, मई 21 -- पूसा। पूसा के महमदा एवं बिरौली गांव में बुधवार की रात हुई मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। घायलों में बिरौली गांव निवासी केवल ठाकुर की पत्नी शीला देवी, पुत्र सूरज ठाकुर, पुत्रवधू रानी देवी, पुत्र चंदन कुमार ठाकुर एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शामिल हैं। इधर महमदा में हुए मामले में मनोज पासवान के पुत्र सुमित पासवान, चुलाई पासवान के पुत्र विकास कुमार जख्मी हुए। घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल यह भी पढ़ें- मारपीट में आधा दर्जन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.