दरभंगा, जून 5 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से मरीजों की मौत के बाद गुरुवार को 'हिन्दुस्तान' ने बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा लिया। वहां आग से बचाव के इंतजाम मिले, पर निजी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक मिली। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि यहां ओपीडी और प्रसव के अलावा भर्ती मरीजों की सुविधा नहीं है, इसलिए मरीजों का रुकना बहुत कम होता है। अस्पताल दो साल पहले नए मानकों पर बना है।नई वायरिंग, शॉर्ट सर्किट से बचाव के उपकरण और अग्निशमन यंत्र हर वार्ड में लगे हैं। स्टाफ को हर तीन महीने पर मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह भी पढ़ें- बिरौल: निजी अस्पतालों में चिंताजनक है स्थिति इमरजेंसी निकास मार्ग साफ हैं और रात में भी संकेतक जलते हैं। वहीं, बिरौल में दर्जनभर से अधिक निजी...