दरभंगा, जून 8 -- इंद्रमोहन सिंह,बिरौल। अनुमंडल मुख्यालय के सुपौल बाजार में मुख्य सड़क से लेकर बाजार की संकीर्ण सड़कों तक अतिक्रमण के कारण जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। बरसों से जाम की स्थिति से आजिज होकर ग्रामीणों ने रविवार को सुपौल बाजार के पुल घाट सब्जी मंडी के पास मुख्य सड़क पर आलू एवं सब्जी की दुकान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर सड़क को घंटों जाम रखा। जाम की सूचना मिलते ही एससडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने स्थानीय पुलिस को भेजकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से पुल घाट पर सब्जी मंडी सहित मुख्य सड़क एवं पुल पर सब्जी, मछली एवं फल की दुकान लगाकर पूरी सड़क एवं पुल का अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे रोज जाम लगता है। घंटों जाम से चिलचिलाती धूप में दोह...