दरभंगा, जून 23 -- बिरौल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला की ओर से मंगलवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इसमें स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रखंड के पररी सतीस्थान शक्तिपीठ परिसर में सांसद डॉ. ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे मंदिर परिसर को पानी से धोकर झाड़ू लगाकर सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष विनय पासवान, पिंटू झा, संतोष झा, रामप्रकाश पोद्दार, शशिकांत ठाकुर, सहदेव पासवान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिरौल:सांसद ने सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश यह भी पढ़ें- 'डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत' यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मना

हिंदी हिन्दुस्त...