दरभंगा, अक्टूबर 5 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के नेऊरी गांव स्थित बाबा धनकेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और सवर्ण युवा वाहिनी की संयुक्त बैठक हुई। इसमें लोगों ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए यूजीसी एक्ट और आरक्षण नीति को लेकर विस्तार से चर्चा की और इस पर कड़ी आपत्ति जताई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उमेश झा ने कहा कि सरकार की ओर से लाया गया काला कानून सवर्ण समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। संचालन कर रहे सुबोध झा ने कहा कि सवर्ण समाज ने जिस पार्टी को खून-पसीने से सींचकर खड़ा किया, आज वही पार्टी सवर्णों को सता रही है। नीतीश झा धीरज ने कहा कि यूजीसी एक्ट समाज को विभक्त करेगा। सवर्ण युवा वाहिनी के अध्यक्ष अभिजीत कश्यप ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।प्रसून मैथिली ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट, यूजीसी एक...