बिरौल:विद्यालय से लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप
दरभंगा, सितम्बर 26 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ शुक्रवार को बिरौल थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि 23 सितंबर को छात्रा प्लस टू स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए, जिसमें एक युवक को वह पहचानती है, जबकि दूसरे को नहीं पहचानती है। आरोप है कि पहचान वाले युवक ने उसे गांव चलने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गया, जहां रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन आरोपी उसे दरभंगा रेलवे स्टेशन ले गया, जहां से उसे बाहर ले जाने की तैयारी में था। इसी दौरान मौका पाकर छात्रा वहां से भाग निकली और अपने परिजनों के पास पहुंची।25 स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.