बिरौल:लावारिस कार से भारी मात्रा में शराब बरामद
दरभंगा, अगस्त 12 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के रोहार गांव से पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर एक लावारिस हालत में खड़ी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। सभी बरामद शराब चंडीगढ़ लिखा हुआ 180 एमएल के 445 बोतल में 80 लीटर है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि दिन के करीब 12 बजे गुप्त सूचना मिली कि गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र के समीप एक स्विफ्ट कार से शराब का खेप पहुंचा है। इसकी सत्यापन के लिए गस्ती कर रहे पुलिस अधिकारी स.अ.नि देवनारायण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के समीप खड़ी कार की तलाशी ली गई, जिसमें डिक्की से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कार को शराब के साथ थाना लाया , जिसकी मिलान करने पर सभी बरामद शराब 180 एम.एल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.