दरभंगा, जुलाई 19 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी के उन्मूलन को लेकर शनिवार को पुलिस विभाग एवं सेंटर डायरेक्ट-कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की। वहीं, कवच परियोजना के अधिकारी सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी को सरकार की गाइडलाइन से अवगत कराया। कार्यशाला में थाना क्षेत्र के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।सत्य प्रकाश ने उपस्थित कर्मियों को एसओपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 18 से 25 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका पुन: नामांकन, बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय कर...