बिरौल:बारिश होने के बाद गर्मी से लोगों को मिली राहत
दरभंगा, जून 9 -- बिरौल। अनुमंडल क्षेत्र में विगत कई दिनों से तेज धूप एवं उमसभरी गर्मी से लोगों को परेशानी बढ़ गई थी। लोग गर्मी से रतजगा कर रहे थे, तो दिन में तेज धूप की तपिश में पेड़ों की छांव की तलाश में रहते थे। सोमवार को दिनभर तेज धूप की तपिश के बाद शाम में तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा से क्षेत्र किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ शशांक राज ने कहा कि कोई अप्रिय घटना एवं क्षति की सूचना नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-बारिश से सड़कों पर गिरे कई पेड़, बिजली के पोल धराशाई यह भी पढ़ें- गर्मी: दिनभर छितराए बादल शाम को तेज हवा के साथ बरसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.