दरभंगा, जून 14 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। संभावित बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए प्रखंड प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ आदित्य शंकर ने की। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। सीओ ने बताया कि बाढ़ के दौरान सभी पंचायत सरकार भवन को अस्थायी राहत शिविर में बदला जाएगा। यहां विस्थापित परिवारों के ठहराव और सामूहिक रसोई की व्यवस्था रहेगी। मवेशियों के लिए अलग से चारा और ठहराव स्थल चिह्नित किए जाएंगे। नाव की उपलब्धता के लिए अबतक 16 नाव मालिकों से अनुबंध किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती की दी गई जानकारी जरूरत पड़ने पर और नावों का इंतजाम होगा। कमला नदी की उड़ाही के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा ...