बिरौल:बगैर अनुमति प्रतिवाद मार्च निकालने वालों पर प्राथमिकी
दरभंगा, जुलाई 27 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में बगैर अनुमति के प्रतिवाद मार्च निकालने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नीट प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को लेकर शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद के दौरान यह मार्च निकाला गया था। कृषि समन्वयक सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अमरेश कुमार गुप्ता के आवेदन पर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आवेदक ने बताया कि अनुमण्डल पदाधिकारी के आदेश पर वे भगत सिंह चौक पर प्रतिनियुक्त थे। सुबह करीब 10 बजे कुछ छात्रों की भीड़ वहां जमा हो गई। आरोप है कि भीड़ का नेतृत्व मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विवि छात्रसंघ, हैदराबाद के पूर्व उपाध्यक्ष अबु हमजा और बरकत अली कर रहे थे। यह भी पढ़ें- हिंसा के मामले में उठाए गए सवाल भीड़ ने सरकारी विरोधी नारे लगाए और बिना वैध आदेश के भगत सिंह च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.