दरभंगा, जून 22 -- बिरौल। प्रखंड के पड़री गांव के अभिनव कुमार ठाकुर ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। अभिनव के पिता संजय ठाकुर गांव में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनकी मां ममता ठाकुर गृहिणी हैं। अभिनव ने बीपीएससी की परीक्षा में स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त कर गांव सहित संपूर्ण अनुमंडल को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। सरपंच संघ के अध्यक्ष व ग्रामीण समाजसेवी अच्युतानंद ठाकुर ने कहा कि अभिनव ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में कैमूर के तीन युवाओं का जलवा, दो बने डीएसपी तो एक बने नगर कार्यपालक पदाधिकारी उन्होंने अभिनव को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।...