दरभंगा, जून 29 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। पोलियो को जड़ से मिटाने के संकल्प के साथ रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल में पल्स पोलियो अभियान का आगाज हुआ। एसडीओ शशांक राज ने चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. भगवान दास की मौजूदगी में अस्पताल में जन्मे आधा दर्जन से अधिक शिशुओं को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को जिंदगी भर की अपंगता से बचाने के लिए खुराक जरूर पिलाएं। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक जमशेद आलम सहित कई आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी थे। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ यह भी पढ़ें- पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी के अवश्य पिलाएं : डीसी यह भी पढ़ें- सुपौल : बच्चों को पिलाएं पोलियो की खुराक, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, आजीवन र...