दरभंगा, अक्टूबर 2 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के एकं गांव से जनवरी माह में ट्यूशन गई नाबालिग छात्रा के अपहरण कांड में पुलिस ने 8 माह बाद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित बेला गांव निवासी अभिषेक मुखिया के रूप में हुई है। परिजनों के आवेदन के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग जो 9 वीं कक्षा में पढ़ती है, वह 19 जनवरी को ट्यूशन के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। इसको लेकर 21 जनवरी को थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 फरवरी को ही नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था, जबकि आरोपित फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सीडीआर के आधार पर आरोपित की पहचान की गई थी। फरार आरोपित को अब गिरफ्तार किया गया है...