बिरोहा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
कानपुर, मई 19 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरोहा गांव के निकट कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर भाई ने शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भोगनीपुर निवासी रंजू सखवार का 45 साल का पति श्याम बाबू रविवार देर रात घर से खाना खाकर बिरोहा गांव जा रहे थे। झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव को पड़ा देखा तो अमरौधा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर अमरौधा चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। तब भोगनीपुर के सिपाही लाल ने मृतक की अपने भाई के रूप में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.