रांची, अप्रैल 23 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के होचर, पतराटोली स्थित सरना रत्न दादा बिरेन्द्र भगत के समाधि स्थल पर गुरुवार को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर हजारों लोगों ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने कहा कि बिरेन्द्र भगत ने सरना धर्मावलंबियों के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर उरांव ने कहा कि हमें उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने अपने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें क्षेत्र में शराब बिक्री पर रोक लगवाना भी शामिल है, ताकि लोग नशापान से दूर रह सकें। मौके पर विश्वम्बर भगत, निर्मला भगत, अमर उरांव, सोनी कच्छप, रेणु तिर्की, प्रभात तिर्की, राजेंद्र भगत, प्रभा भगत, आदित्य तिर्की, नारायण ...